रेवांचल टाईम्स - मण्डला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर मंडला, सेवा विभाग के द्वारा राजराजेश्वरी बस्ती में नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें मोतियाबिंद से ग्रसित मरीजों की जांच एवं दृष्टि दोष से पीडि़त व्यक्तियों को चश्मे के नंबर प्रदान कर शासन से नि:शुल्क चश्मे दिलाने के लिए कार्यवाही की गई। नेत्र जॉच के दौरान मिले ऐसे मरीज जिनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन होना है, उन मरीजों का ऑपरेशन जिला चिकित्सालय में 20 नवंबर दिन मंगलवार को किया जाएगा। शिविर के दौरान 12 मोतियाबिंद मरीज, 11 दृष्टि दोष से पीडि़त मरीज सहित 41 मरीजों की जांच की गई। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा विभाग सहित जिला, नगर एवं बस्ती के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
Sunday, December 19, 2021
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Mandla Rashtriya Swayamsevak Sangh
Top
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन..
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन..
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Mandla Rashtriya Swayamsevak Sangh
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper
No comments:
Post a Comment